koi hamse bhi pooche ye gham kya hai | कोई हम सेे भी पूछे ये ग़म क्या है

  - Danish Balliavi

कोई हम सेे भी पूछे ये ग़म क्या है
चाहत में करते हैं वो मातम क्या है

यार मुहब्बत देती है तकलीफ़ बहुत
हमको ख़बर है इस क़ुर्बत में दम क्या है

जिगरी आते हैं घर पे कुछ लेकर के
हम कहते हैं उन सेे ये मरहम क्या है

हम हैं परेशाँ दौर-ए-मुहब्बत से मुर्शद
आशिक़ के इन आँखों में पुर-नम क्या है

दर्द हमारे बढ़ते रहते हैं हरदम
आपके चेहरे पर 'दानिश' ख़ुर्रम क्या है

  - Danish Balliavi

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari