tumhaara naam apne qalb se ik din mita denge | तुम्हारा नाम अपने क़ल्ब से इक दिन मिटा देंगे

  - Danish Balliavi

तुम्हारा नाम अपने क़ल्ब से इक दिन मिटा देंगे
बहुत मुश्किल है पर ये काम करके हम दिखा देंगे

हमेशा रात में रोते हैं पढ़ कर ख़त तुम्हारे हम
मुहब्बत के पुराने वो सभी ख़त हम जला देंगे

तुम्हारी ही फ़क़त तस्वीर से कमरे सजाए हैं
हम अपने कमरे से तस्वीर भी ऐ जाँ हटा देंगे

मरीज-ए-इश्क़ हैं हम तो दवा कोई बताओ या
बताओ कौन है वो लोग जो हमको दवा देंगे

उसे 'दानिश' अभी से भूल जाओ तुम नहीं तो फिर
तुम्हें हम ज़हर का भी जाम हाथों से पिला देंगे

  - Danish Balliavi

Kitaaben Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Kitaaben Shayari Shayari