sanam tumko bahut yuñ besabab ham yaad karte hain | सनम तुमको बहुत यूँँ बेसबब हम याद करते हैं

  - Danish Balliavi

सनम तुमको बहुत यूँँ बेसबब हम याद करते हैं
जी भर के वक़्त अपना इस क़दर बर्बाद करते हैं

पुराने ख़त तुम्हारे हम जला कर के सनम ऐसे
तुम्हारी इस मुहब्बत को यूँँ मुर्दाबाद करते हैं

हमें मालूम है मुर्शद यहाँ कुछ लोग हैं नादान
मुहब्बत करके अपनी ज़िंदगी नाशाद करते हैं

बहुत हम तंज़ करते हैं यूँँ जब भी इस मुहब्बत पर
हमारे शे'र सुन के लोग भी इरशाद करते हैं

उसे हम भूल जाए तो सुकूँ है ज़िंदगानी में
ऐ ''दानिश'' हम भी अपने रब से ये फ़रियाद करते हैं

  - Danish Balliavi

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari