KHvaab men tujh se jab guftugoo ho gayi | ख़्वाब में तुझ से जब गुफ़्तुगू हो गई

  - Danish Balliavi

ख़्वाब में तुझ से जब गुफ़्तुगू हो गई
ख़्वाहिशों की तरह हूबहू हो गई

जो तमन्ना थी मेरी वही है तू जान
ठीक वैसी मिरी जुस्तुजू हो गई

जब से ख़ुद को सँवारा है ऐ मेरी जान
तू तो कितनी दफ़ा रूबरू हो गई

इतनी शिद्दत से मैंने पढ़ाया तुझे
प्यार की अच्छी तू भी गुरू हो गई

ग़ौर से जब ये देखा है ''दानिश'' तुझे
तब से नज़रें मिलानी शुरू हो गई

  - Danish Balliavi

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari