तुम सलामत रहो ये दुआ दूँगा मैं
ये दुआ तुमको हरगिज़ सदा दूँगा मैं
लौट आओ सनम ज़िंदगी में मिरी
हर ख़ताएँ तुम्हारी भुला दूँगा मैं
'इश्क़ कितना मैं करता हूँ तुम सेे सनम
तुम कहो तो अभी ये बता दूँगा मैं
मेरे दिल में फ़क़त है तुम्हारा ही नाम
चीर कर अपने दिल को दिखा दूँगा मैं
इक दफ़ा देख लो मुझको ऐ मेरी जान
दिल की हर इक ख़ुशी को लुटा दूँगा मैं
तुम मिरे घर पे तशरीफ़ लाओगे गर
फिर तो अच्छे से घर को सजा दूँगा मैं
रात में तुमको सोने नहीं दूँगा मैं
ख़्वाब में आ के तुमको जगा दूँगा मैं
जब भी मेरी गली से यूँँ गुज़रोगे तुम
जाँ तुम्हें देख कर मुस्कुरा दूँगा मैं
मेरी चाहत पे 'दानिश' न तुम शक करो
इस तरह प्यार उसको सदा दूँगा मैं
Read Full