इस शहर-ए-निगाराँ की कुछ बात निराली है
हर हाथ में दौलत है हर आँख सवाली है
शायद ग़म-ए-दौराँ का मारा कोई आ जाए
इस वास्ते साग़र में थोड़ी सी बचा ली है
हम लोगों से ये दुनिया बदली न गई लेकिन
हम ने नई दुनिया की बुनियाद तो डाली है
उस आँख से तुम ख़ुद को किस तरह छुपाओगे
जो आँख पस-ए-पर्दा भी देखने वाली है
जब ग़ौर से देखी है तस्वीर तिरी मैं ने
महसूस हुआ जैसे अब बोलने वाली है
दुनिया जिसे कहती है बे-राह-रवी 'राही'
जीने के लिए हम ने वो राह निकाली है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Divakar Rahi
our suggestion based on Divakar Rahi
As you were reading Nigaah Shayari Shayari