basa-auqaat maayusi men ye aalam bhi hota hai | बसा-औक़ात मायूसी में ये आलम भी होता है

  - Ehsan Danish

बसा-औक़ात मायूसी में ये आलम भी होता है
तबस्सुम की तहों में एहतिमाम-ए-ग़म भी होता है

ख़ुशी तन्हा नहीं आती जिलौ में ग़म भी होता है
जहाँ हँसती हैं कलियाँ गिर्या-ए-शबनम भी होता है

नई तहज़ीब के में'मार शायद उस से ग़ाफ़िल हैं
ब-ईं आसार-ए-आलम दरहम-ओ-बरहम भी होता है

जो आँखें घूंघटों में रोज़ के फ़ाक़ों से पुर-नम हैं
उन आँखों में फुसून-ए-इस्मत-ए-मरियम भी होता है

ब-ईमा-ए-ख़िरद तुम देखते हो जिस को नफ़रत से
वो दीवाना ख़िरद की अस्ल का महरम भी होता है

रबाब-ए-ज़ि़ंदगी के ज़मज़मों पर झूमने वाले
हर इक नग़्में में ना-मालूम सा मातम भी होता है

वो इंसाँ नाज़ करता है जो अव्वल से शराफ़त पर
बहकता है तो नंग-ए-अज़्मत-ए-आदम भी होता है

जवानी सैल-ए-शेर-ओ-बादा-ए-नग़्मा सही लेकिन
ये तूफ़ान-ए-लताफ़त ख़ुद-बख़ुद मद्धम भी होता है

जिसे कोई समझ ले सादगी से हासिल-ए-हस्ती
वो जब हासिल नहीं होता तो आख़िर ग़म भी होता है

तबस्सुम फूल बरसाता है जिन रंगीन होंटों से
उन्ही होंटों पे इक दिन नाला-ए-पैहम भी होता है

ब-जुज़ ज़ात-ए-ख़ुदा 'एहसान' कोई भी नहीं अपना
सुना था लाख दुश्मन हों तो इक हमदम भी होता है

  - Ehsan Danish

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari