bahti hui aankhoñ ki rawaani men mare hain | बहती हुई आँखों की रवानी में मरे हैं

  - Ejaz Tawakkal Khan

बहती हुई आँखों की रवानी में मरे हैं
कुछ ख़्वाब मिरे ऐन-जवानी में मरे हैं

रोता हूँ मैं उन लफ़्ज़ों की क़ब्रों पे कई बार
जो लफ़्ज़ मिरी शोला-बयानी में मरे हैं

कुछ तुझ से ये दूरी भी मुझे मार गई है
कुछ जज़्बे मिरे नक़्ल-ए-मकानी में मरे हैं

क़ब्रों में नहीं हम को किताबों में उतारो
हम लोग मोहब्बत की कहानी में मरे हैं

इस 'इश्क़ ने आख़िर हमें बर्बाद किया है
हम लोग इसी खौलते पानी में मरे हैं

कुछ हदस ज़ियादा था हमें शौक़-ए-मोहब्बत
और हम ही मोहब्बत की गिरानी में मरे हैं

  - Ejaz Tawakkal Khan

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ejaz Tawakkal Khan

As you were reading Shayari by Ejaz Tawakkal Khan

Similar Writers

our suggestion based on Ejaz Tawakkal Khan

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari