लाश को दफ़नाना

आसान काम नहीं है
मरने वाले के अहबाब को लगता है
कि वो अभी तक ज़िंदा है
और किसी भी वक़्त उठ कर
उन्हें गले लगा सकता है
यही सोच कर वो इस लाश के दामन को
छोड़ना नहीं चाहते
कोई मो'जिज़ा होने पर ही
लाश में जान आ सकती है
चाहे वो मौत इंसान की हो
या किसी रिश्ते की

— Elizabeth Kurian Mona

More by Elizabeth Kurian Mona

Other nazm from the same pen

See all from Elizabeth Kurian Mona →

Death Shayari

Shers of death.

All Death Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling