तुझ बिना दिल को बे-क़रारी है

दम-ब-दम मुझ को आह-ओ-ज़ारी है

हाथ तेरे जो देखी है तलवार
आरज़ू दिल को जाँ-सिपारी है

मुझ को औरों से कुछ नहीं है काम
तुझ से हर दम उमीद-वारी है

हम से तुझ को नहीं मिलाप कभी
ये मगर जग में तौर-ए-यारी है

आह कूँ दिल में मैं छुपाता हूँ
लाज़िम-ए-इश्क़ पर्दा-दारी है

गिर रहा तेरी राह पर 'फ़ाएज़' इश्क़ की शर्त ख़ाकसारी है

— Faez Dehlvi

More by Faez Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Faez Dehlvi →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling