हैराँ है जबीं आज किधर सज्दा रवा है

सर पर हैं ख़ुदावंद सर-ए-अर्श ख़ुदा है

कब तक इसे सींचोगे तमन्ना-ए-समर में
ये सब्र का पौदा तो न फूला न फला है

मिलता है ख़िराज उस को तिरी नान-ए-जवीं से
हर बादशह-ए-वक़्त तिरे दर का गदा है

हर एक उक़ूबत से है तल्ख़ी में सवा-तर
वो रंग जो ना-कर्दा गुनाहों की सज़ा है

एहसान लिए कितने मसीहा-नफ़सों के
क्या कीजिए दिल का न जला है न बुझा है

— Faiz Ahmad Faiz

More by Faiz Ahmad Faiz

Other ghazal from the same pen

See all from Faiz Ahmad Faiz →

Terrorism Shayari

Shers of terrorism.

All Terrorism Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling