vo waqt meri jaan bahut door nahin hai | वो वक़्त मिरी जान बहुत दूर नहीं है

  - Faiz Ahmad Faiz

वो वक़्त मिरी जान बहुत दूर नहीं है
जब दर्द से रुक जाएँगी सब ज़ीस्त की राहें
और हद से गुज़र जाएगा अंदोह-ए-निहानी
थक जाएँगी तरसी हुई नाकाम निगाहें
छिन जाएँगे मुझ से मिरे आँसू मिरी आहें
छिन जाएगी मुझ से मिरी बे-कार जवानी

शायद मिरी उल्फ़त को बहुत याद करोगी
अपने दिल-ए-मासूम को नाशाद करोगी
आओगी मिरी गोर पे तुम अश्क बहाने
नौ-ख़ेज़ बहारों के हसीं फूल चढ़ाने

शायद मिरी तुर्बत को भी ठुकरा के चलोगी
शायद मिरी बे-सूद वफ़ाओं पे हँसोगी
इस वज़्-ए-करम का भी तुम्हें पास न होगा
लेकिन दिल-ए-नाकाम को एहसास न होगा

अल-क़िस्सा मआल-ए-ग़म-ए-उल्फ़त पे हँसो तुम
या अश्क बहाती रहो फ़रियाद करो तुम
माज़ी पे नदामत हो तुम्हें या कि मसर्रत
ख़ामोश पड़ा सोएगा वामांदा-ए-उल्फ़त

  - Faiz Ahmad Faiz

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

    रात भर उन का तसव्वुर दिल को तड़पाता रहा
    एक नक़्शा सामने आता रहा जाता रहा
    Akhtar Shirani
    32 Likes
    इक कली की पलकों पर सर्द धूप ठहरी थी
    इश्क़ का महीना था हुस्न की दुपहरी थी

    ख़्वाब याद आते हैं और फिर डराते हैं
    जागना बताता है नींद कितनी गहरी थी
    Read Full
    Vikram Gaur Vairagi
    62 Likes
    आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया
    आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने
    Taruna Mishra
    40 Likes
    दिलों को तेरे तबस्सुम की याद यूँ आई
    कि जगमगा उठें जिस तरह मंदिरों में चराग़
    Firaq Gorakhpuri
    30 Likes
    तेरी मजबूरियाँ दुरुस्त मगर
    तूने वादा किया था याद तो कर
    Nasir Kazmi
    48 Likes
    ज़रूरत सब कराती है मोहब्बत भी इबादत भी
    नहीं तो कौन बेमतलब किसी को याद करता है
    Umesh Maurya
    16 Likes
    मैं इस ख़याल से शर्मिंदगी में डूब गया
    कि मेरे होते हुए वो नदी में डूब गया
    Siraj Faisal Khan
    31 Likes
    ख़ुदा ने यह सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है
    कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं
    Munawwar Rana
    69 Likes
    भूलना चाहा अगर उस को कभी
    और भी वो याद आया देर तक
    Nawaz Deobandi
    30 Likes
    ज़िंदगी में आई वो जैसे मेरी तक़दीर हो
    और उसी तक़दीर से फिर चोट खाना याद है
    Rohit tewatia 'Ishq'

More by Faiz Ahmad Faiz

As you were reading Shayari by Faiz Ahmad Faiz

    न जाने किस लिए उम्मीद-वार बैठा हूँ
    इक ऐसी राह पे जो तेरी रहगुज़र भी नहीं
    Faiz Ahmad Faiz
    23 Likes
    'फ़ैज़' थी राह सर-ब-सर मंज़िल
    हम जहाँ पहुँचे कामयाब आए
    Faiz Ahmad Faiz
    38 Likes
    शैख़ साहब से रस्म-ओ-राह न की
    शुक्र है ज़िंदगी तबाह न की

    तुझ को देखा तो सेर-चश्म हुए
    तुझ को चाहा तो और चाह न की

    तेरे दस्त-ए-सितम का इज्ज़ नहीं
    दिल ही काफ़िर था जिस ने आह न की

    थे शब-ए-हिज्र काम और बहुत
    हम ने फ़िक्र-ए-दिल-ए-तबाह न की

    कौन क़ातिल बचा है शहर में 'फ़ैज़'
    जिस से यारों ने रस्म-ओ-राह न की
    Read Full
    Faiz Ahmad Faiz
    तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए
    यूँ न था मैंने फ़क़त चाहा था यूँ हो जाए
    Faiz Ahmad Faiz
    23 Likes
    चाँद निकले किसी जानिब तिरी ज़ेबाई का
    रंग बदले किसी सूरत शब-ए-तन्हाई का

    दौलत-ए-लब से फिर ऐ ख़ुसरव-ए-शीरीं-दहनाँ
    आज अर्ज़ां हो कोई हर्फ़ शनासाई का

    गर्मी-ए-रश्क से हर अंजुमन-ए-गुल-बदनाँ
    तज़्किरा छेड़े तिरी पैरहन-आराई का

    सेहन-ए-गुलशन में कभी ऐ शह-ए-शमशाद-क़दाँ
    फिर नज़र आए सलीक़ा तिरी रानाई का

    एक बार और मसीहा-ए-दिल-ए-दिल-ज़दगाँ
    कोई वा'दा कोई इक़रार मसीहाई का

    दीदा ओ दिल को सँभालो कि सर-ए-शाम-ए-फ़िराक़
    साज़-ओ-सामान बहम पहुँचा है रुस्वाई का
    Read Full
    Faiz Ahmad Faiz

Similar Writers

our suggestion based on Faiz Ahmad Faiz

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari