kuchh bas hi na tha warna ye ilzaam na lete | कुछ बस ही न था वर्ना ये इल्ज़ाम न लेते

  - Fani Badayuni

कुछ बस ही न था वर्ना ये इल्ज़ाम न लेते
हम तुझ से छुपा कर भी तिरा नाम न लेते

नज़रें न बचाना थीं नज़र मुझ से मिला कर
पैग़ाम न देना था तो पैग़ाम न लेते

क्या 'उम्र में इक आह भी बख़्शी नहीं जाती
इक साँस भी क्या आप के नाकाम न लेते

अब मय में न वो कैफ़ न अब जाम में वो बात
ऐ काश तिरे हाथ से हम जाम न लेते

क़ाबू ही ग़म-ए-इश्क़ पे चलता नहीं वर्ना
एहसान-ए-ग़म-ए-गर्दिश-ए-अय्याम न लेते

हम हैं वो बला दोस्त कि गुलशन का तो क्या ज़िक्र
जन्नत भी बजाए क़फ़स ओ दाम न लेते

ख़ामोश भी रहते तो शिकायत ही ठहरती
दिल दे के कहाँ तक कोई इल्ज़ाम न लेते

अल्लाह रे मिरे दिल की नज़ाकत का तक़ाज़ा
तासीर-ए-मोहब्बत से भी हम काम न लेते

तेरी ही रज़ा और थी वर्ना तिरे बिस्मिल
तलवार के साए में भी आराम न लेते

इक जब्र है ये ज़िंदगी 'इश्क़ कि 'फ़ानी'
हम मुफ़्त भी ये ऐश-ए-ग़म-अंजाम न लेते

  - Fani Badayuni

Peace Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Fani Badayuni

As you were reading Shayari by Fani Badayuni

Similar Writers

our suggestion based on Fani Badayuni

Similar Moods

As you were reading Peace Shayari Shayari