कैसे डूबा डूब गया

डूबने वाला डूब गया

कैसी नेक कमाई थी!
पैसा पैसा डूब गया

नाव न डूबी दरिया में
नाव में दरिया डूब गया

लोग किनारे आन लगे
और किनारा डूब गया

बारिश उस ने भेजी थी
शहर हमारा डूब गया

सारी रात बिता डाली
तारा तारा डूब गया

'गौहर' पूरा ख़्वाब सुना
पानी में क्या डूब गया

— Gauhar Hoshiyarpuri

More by Gauhar Hoshiyarpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Gauhar Hoshiyarpuri →

Kashti Shayari

Shers of kashti.

All Kashti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling