वो टुकड़ा रात का बिखरा हुआ सा

अभी तक दिन पे है ठहरा हुआ सा

उदासी एक लम्हे पर गिरी थी
सदी का बोझ है पसरा हुआ सा

इधर खिड़की में था मायूस चेहरा
उधर भी चाँद है उतरा हुआ सा

करे है शोर यूँ सीने में ये दिल
समूचा जिस्म है बहरा हुआ सा

ये किन नज़रों से मुझ को देखते हो
रहूँ हर दम सजा-संवरा हुआ सा

सुखाने ज़ुल्फ़ वो आए हैं छत पर
है सूरज आज फिर सहरा हुआ सा

लिखा उस नाम का पहला ही अक्षर
मुकम्मल पेज है चेहरा हुआ सा

— Gautam Rajrishi

More by Gautam Rajrishi

Other ghazal from the same pen

See all from Gautam Rajrishi →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling