बिजली की ज़द में एक मिरा आशियाँ नहीं

वो कौन सी ज़मीं है जहाँ आसमाँ नहीं

बुलबुल को ग़म है गुल के निगहबाँ नहीं रहे
गुलचीं है ख़ुश कि अब कोई दामन-कशाँ नहीं

मंज़िल का मिलना ज़ौक़-ए-तजस्सुस की मौत है
अच्छा है जो हयात मिरी कामराँ नहीं

चश्म-ए-करम नहीं निगह-ए-ख़शमगीं तो है
ना-मेहरबाँ तो हैं वो अगर मेहरबाँ नहीं

वो अपनी अपनी तर्ज़-ए-तकल्लुम की बात है
गुल महव-ए-गुफ़्तुगू हैं गो मुँह में ज़बाँ नहीं

— Ghani Ejaz

More by Ghani Ejaz

Other ghazal from the same pen

See all from Ghani Ejaz →

Hadsa Shayari

Shers of hadsa.

All Hadsa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling