पहले इक शख़्स मेरी ज़ात बना

और फिर पूरी काएनात बना

हुस्न ने ख़ुद कहा मुसव्विर से
पाँव पर मेरे कोई हाथ बना

प्यास की सल्तनत नहीं मिटती
लाख दजले बना फ़ुरात बना

ग़म का सूरज वो दे गया तुझ को
चाहे अब दिन बना कि रात बना

शे'र इक मश्ग़ला था 'क़ासिर' का
अब यही मक़्सद-ए-हयात बना

— Ghulam Mohammad Qasir

More by Ghulam Mohammad Qasir

Other ghazal from the same pen

See all from Ghulam Mohammad Qasir →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling