याद अश्कों में बहा दी हम ने

आ कि हर बात भुला दी हम ने

गुलशन-ए-दिल से गुज़रने के लिए
ग़म को रफ़्तार-ए-सबा दी हम ने

अब उसी आग में जलते हैं जिसे
अपने दामन से हवा दी हम ने

दिन अँधेरों की तलब में गुज़रा
रात को शम्अ' जला दी हम ने

रह-गुज़र बजती है पाएल की तरह
किस की आहट को सदा दी हम ने

क़स्र-ए-मआनी के मकीं थे फिर भी
तय न की लफ़्ज़ की वादी हम ने

ग़म की तशरीह बहुत मुश्किल थी
अपनी तस्वीर दिखा दी हम ने

— Ghulam Mohammad Qasir

More by Ghulam Mohammad Qasir

Other ghazal from the same pen

See all from Ghulam Mohammad Qasir →

Environment Shayari collection

Shers of environment shayari collection.

All Environment Shayari collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling