kahii aah ban ke lab par tira naam aa na jaa.e | कहीं आह बन के लब पर तिरा नाम आ न जाए

  - Habib Jalib

कहीं आह बन के लब पर तिरा नाम आ न जाए
तुझे बेवफ़ा कहूँ मैं वो मक़ाम आ न जाए

ज़रा ज़ुल्फ़ को सँभालो मिरा दिल धड़क रहा है
कोई और ताइर-ए-दिल तह-ए-दाम आ न जाए

जिसे सुन के टूट जाए मिरा आरज़ू भरा दिल
तिरी अंजुमन से मुझ को वो पयाम आ न जाए

वो जो मंज़िलों पे ला कर किसी हम-सफ़र को लूटें
उन्हीं रहज़नों में तेरा कहीं नाम आ न जाए

इसी फ़िक्र में हैं ग़लताँ ये निज़ाम-ए-ज़र के बंदे
जो तमाम-ए-ज़िंदगी है वो निज़ाम आ न जाए

ये मह ओ नुजूम हँस लें मिरे आँसुओं पे 'जालिब'
मिरा माहताब जब तक लब-ए-बाम आ न जाए

  - Habib Jalib

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Habib Jalib

As you were reading Shayari by Habib Jalib

Similar Writers

our suggestion based on Habib Jalib

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari