ik baar phir watan men gaya ja ke aa gaya | इक बार फिर वतन में गया जा के आ गया

  - Hafeez Jalandhari

इक बार फिर वतन में गया जा के आ गया
लख़्त-ए-जिगर को ख़ाक में दफ़ना के आ गया

हर हम-सफ़र पे ख़िज़्र का धोका हुआ मुझे
आब-ए-बक़ा की राह से कतरा के आ गया

हूर-ए-लहद ने छीन लिया तुझ को और मैं
अपना सा मुँह लिए हुए शर्मा के आ गया

दिल ले गया मुझे तिरी तुर्बत पे बार बार
आवाज़ दे के बैठ के उकता के आ गया

रोया कि था जहेज़ तिरा वाजिब-उल-अदा
मेंह मोतियों का क़ब्र पे बरसा के आ गया

मेरी बिसात क्या थी हुज़ूर-ए-रज़ा-ए-दोस्त
तिनका सा एक सामने दरिया के आ गया

अब के भी रास आई न हुब्ब-ए-वतन 'हफ़ीज़'
अब के भी एक तीर-ए-क़ज़ा खा के आ गया

  - Hafeez Jalandhari

Dariya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jalandhari

As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jalandhari

Similar Moods

As you were reading Dariya Shayari Shayari