लहू से अपने ज़मीं लाला-ज़ार देखते थे

बहार देखने वाले बहार देखते थे

सुरूर एक झलक का तमाम उम्र रहा
हवस-परस्त थे जो बार बार देखते थे

कभी कभी हमें दुनिया हसीन लगती थी
कभी कभी तिरी आँखों में प्यार देखते थे

चला वो दौर-ए-सितम घर में छुप के बैठ गए
जो हर सलीब को मर्दाना-वार देखते थे

— Hafeez Merathi

More by Hafeez Merathi

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Merathi →

Gulshan Shayari

Shers of gulshan.

All Gulshan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling