khelne aaye dono cricket bandar haathi | खेलने आए दोनों क्रिकेट बंदर हाथी

  - Haidar Bayabani

खेलने आए दोनों क्रिकेट बंदर हाथी
उन के पीछे थे जंगल के सारे साथी
कैप्टन था इक टीम का हाथी मस्त क़लंदर
दूसरी टीम का कैप्टन बन बैठा था बंदर
बंदर ये थे क़िस्मत वाले जीते टॉस
फ़ौरन चीते को बुलवाया अपने पास
ओपन करने इक जानिब से आया शेर
जोश में आ कर लगाया उस ने रनों का ढेर
इक ओवर में बना गया वो सोला रन
सतरह गेंदों में रन उस के सत्तावन
इस पारी में धूम धड़का मचा गया वो
चाय से पहले डबल सैंचरी बना गया वो
देख के अपनी टीम की दुर्गत हाथी चौंका
ख़ुद करने बॉलिंग कवर से आया दौड़ा
पहली बॉल ही चीते के इस्टम्प को मारा
दूसरी बॉल में शेर ड्रेसिंग रूम सिधारा
तीसरी बॉल पे सांभर जी ने कैच दिया
चौथी बॉल पे रीछ बेचारा बोल्ड हुआ
इक ओवर में चार विकट थे ज़ीरो रन
हाथी ने रिकॉर्ड बना डाला ए-वन
एक इनिंग में आठ विकट कीपर के कैच
नन्हा सा ख़रगोश हुआ मैन ऑफ़ दी मैच
दो सौ बीस पे बंदर जी की टीम ऑल आउट
पहले रोज़ मछन्दर जी की टीम ऑल आउट
दूसरे दिन हाथी के उतरे बल्लेबाज़
बल्लेबाज़ी में लेकिन न थे मुम्ताज़
बंदर जी ने फॉलो-आन की शेख़ी मारी
सोचा ख़त्म करेंगे उन की जल्दी पारी
हाथी आया दो साथी आउट होने पर
वो चकराया अपनी दो विकटें खोने पर
हाथी के आने से पारी सँभल गई थी
वैसे भी अब पिच की हालत बदल गई थी
हाथी आया चौके छक्के मारा ख़ूब
बंदर दौड़ा इधर उधर बेचारा ख़ूब
तीन सौ तेरह बना के हाथी नॉट आउट था
अपने कर्तब दिखा के हाथी नॉट आउट था
दो विकटों पे लगा था छे सौ रनों का ढेर
फिर पारी डिक्लियर करने में क्या देर
दूसरी पारी में बंदर की उड़ी हँसी
अस्सी ही रन बना के पूरी टीम गई
तीन सौ रन और दस विकटों से मात हुई
जीत हुई हाथी की ऊँची बात हुई

  - Haidar Bayabani

Hausla Shayari

Our suggestion based on your choice

    रास्ता जब इश्क का मौज़ूद है
    फिर किसी की क्यूँ इबादत कीजिये?

    ख़ुदकुशी करना बहुत आसान है
    कुछ बड़ा करने की हिम्मत कीजिये
    Read Full
    Bhaskar Shukla
    43 Likes
    वो दुनिया से बिलकुल जुदा देखते हैं
    जो कम-ज़र्फ़ में हौसला देखते हैं
    Dileep Kumar
    मुझको जीने का हौसला दीजे
    वरना रिश्तों का फ़ाएदा क्या है
    Praveen Sharma SHAJAR
    40 Likes
    हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग
    रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही
    Dushyant Kumar
    68 Likes
    वो बहुत चालाक है लेकिन अगर हिम्मत करें
    पहला पहला झूट है उस को यक़ीं आ जाएगा
    Zafar Iqbal
    31 Likes
    सुख़न का जोश कम होता नहीं है
    वगरना क्या सितम होता नहीं है

    भले तुम काट दो बाज़ू हमारे
    क़लम का सर क़लम होता नहीं है
    Read Full
    Baghi Vikas
    64 Likes
    सारी हिम्मत टूट गयी, बच्चों से ये सुनकर
    अब भूखे पेट गुज़ारा करने की हिम्मत है

    फूंका घर, भूखे बच्चे, टूटी उम्मीदें, अब
    मुझमें, रस्सी को फंदा करने की हिम्मत है
    Read Full
    Aman G Mishra
    27 Likes
    कभी ज़रा पास आके बैठो नयी जवानी चहक रही है
    नयी उमंग इक नयी तरंग इक नये चमन में महक रही है
    Amaan Pathan
    हमें पसंद सही अब ये रंग मत पहनो
    पराए तन पे हमारी उमंग मत पहनो

    हमारी रूह पे पड़ती हैं बदनुमा शिकनें
    लिबास पहनो मगर इतना तंग मत पहनो
    Read Full
    Liyaqat Ali Aasim
    23 Likes
    चिलचिलाती धूप है और पैर में चप्पल नहीं
    जिस्म घायल है मगर ये हौसला घायल नहीं
    Tanoj Dadhich
    36 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Haidar Bayabani

Similar Moods

As you were reading Hausla Shayari Shayari