प्यारी अम्मी मुझे बताओ

बादल पानी कहाँ से लाए
चाँद उजाला कहाँ से पाए
बिजली कैसे चम-चम चमके
पानी कैसे छम-छम बरसे
प्यारी अम्मी मुझे बताओ
बीज से कैसे कोंपल फूटे
कैसे लगते फिर गुल बूटे
पेड़ कहाँ से खाते खाना
क्या है उन का आब-ओ-दाना
प्यारी अम्मी मुझे बताओ
मोटर कैसे चल जाती है
बिजली कैसे जल जाती है
नल में पानी आए कैसे
टेप रिकार्डर लगाए कैसे
प्यारी अम्मी मुझे बताओ
तोता मैना उड़ते कैसे
उन के पास हो जादू जैसे
जब हम कोई चीज़ गिराए
ऊपर से क्यूँ नीचे आए
प्यारी अम्मी मुझे बताओ
अच्छी अम्मी मुझे बताओ

— Haidar Bayabani

More by Haidar Bayabani

Other nazm from the same pen

See all from Haidar Bayabani →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling