hamesha hi ba | हमेशा ही बड़ी प्यारी बहुत अच्छी

  - Harsh Raj

हमेशा ही बड़ी प्यारी बहुत अच्छी
कभी ग़ुस्सा नहीं दादी बहुत अच्छी

डरा था ख़्वाब में सो आके दादी ने
सुनाई ख़्वाब में लोरी बहुत अच्छी

थकी थी बोल से वो खेलकर फिर भी
वो मेरे साथ फिर खेली बहुत अच्छी

किसी जिद को मेरी वो मानती थी जब
मैं कहता था मेरी बच्ची बहुत अच्छी

कोई भी मर्ज़ हो सकती नहीं मुझको
ख़ुदा बन उसने मालिश की बहुत अच्छी

  - Harsh Raj

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Harsh Raj

As you were reading Shayari by Harsh Raj

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Raj

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari