मुदावा-ए-दिल-ए-दीवाना करते

ये करते हम तो कुछ अच्छा करते

वफ़ा सादिक़ अगर होती हमारी
वो करते भी तो जौर इतना न करते

हम अच्छा था जो बहर-ए-पर्दा-पोशी
मोहब्बत का तिरी चर्चा न करते

तुम्हारी फ़ित्ना-पर्दाज़ी का शिकवा
जो हम करते तो कुछ बेजा न करते

निगाहें आशिक़ों की थी हवस-कार
वो क्या करते अगर पर्दा न करते

जो फिर मिलने की होती कुछ भी उम्मीद
तो हम उस के लिए क्या क्या न करते

तलब का हौसला होता तो इक दिन
ख़िताब उस बुत से बेबाकाना न करते

हमारा पास उन्हें कुछ भी जो होता
किसी की और हम परवा न करते

शकेबाई का दम रखते तो 'हसरत'
उन्हें यूँ शौक़ से देखा न करते

— Hasrat Mohani

More by Hasrat Mohani

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Mohani →

Raaz Shayari

Shers of raaz.

All Raaz Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling