शाम-ए-ग़म की सहर नहीं होती
या हमीं को ख़बर नहीं होती
हम ने सब दुख जहां के देखे हैं
बेकली इस क़दर नहीं होती
नाला यूं ना-रसा नहीं रहता
आह यू बे-असर नहीं होती
चांद है कहकशां है तारे हैं
कोई शय नामा-बर नहीं होती
दोस्तो इश्क़ है ख़ता लेकिन
क्या ख़ता दरगुज़र नहीं होती
रात आ कर गुज़र भी जाती है
इक हमारी सहर नहीं होती
बे-क़रारी सही नहीं जाती
ज़िंदगी मुख़्तसर नहीं होती
एक दिन देखने को आ जाते
ये हवस उम्र भर नहीं होती
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता
हर किसी की नज़र नहीं होती
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ibn E Insha
our suggestion based on Ibn E Insha
As you were reading Jalwa Shayari Shayari