हम तुर्बत-ए-बोसीदास मुर्दार निकालें

औरों की ज़मीनों से जो अश'आर निकालें

पिट जाता है पढ़ते ही सर-ए-बज़्म वो शहकार
आप अपने तईं जैसा भी शहकार निकालें

जाँ-कावी है ये काम नहीं आप के बस का
अश'आर नहीं शाम का अख़बार निकालें

खुल जाएगा सारा ही भरम ख़ुश-सुख़नी का
महफ़िल से ज़रा हाशिया-बरदार निकालें

अल्फ़ाज़ के नश्तर ने जिगर चीर दिया है
बेहतर है ज़बाँ रोक के तलवार निकालें

— Iftikhar Haidar

More by Iftikhar Haidar

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Haidar →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling