"हमीं से मोहब्बत नहीं की गई"
हमारी यूँ ही ज़िन्दगी ली गई
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
हमीं से हमेशा क़रीबी रही
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
हमीं उन के चक्कर में रुसवा हुए
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
हमीं से मोहब्बत का वा'दा हुआ
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
हमीं ने मोहब्बत का नारा दिया
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
कभी आशिक़ों के मसीहा थे हम
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
हमीं ने सभी से मोहब्बत किया
हमीं से मोहब्बत नहीं की गई
— S M Afzal Imam















