बहुत ख़ुश थे साहिल क़रीब आ गया

सफ़ीना किनारे से टकरा गया

है बेहद ख़तरनाक बहर-ए-जहाँ
जो इंसान भी इस में डूबा गया

तिरे डर से छुप-छुप के पीते थे हम
गया शैख़ अब वो ज़माना गया

मुझे ज़िंदगी की दुआएँ न दो
मैं ऐसी दु'आओं से उकता गया

न समझो किसी की किसी बात को
तुम्हें कौन ये बात समझा गया

वफ़ाएँ नहीं वो जफ़ाएँ नहीं
निज़ाम-ए-जहाँ कुछ बदल सा गया

ये छुप छुप के मिलना भी है इक अज़ाब
कोई आ गया वो कोई आ गया

यहाँ थे तो 'सरशार' क्या कुछ न थे
गए वो तो ख़त भी न भेजा गया

— Jaimini Sarshar

More by Jaimini Sarshar

Other ghazal from the same pen

See all from Jaimini Sarshar →

Visaal Shayari

Shers of visaal.

All Visaal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling