फिर एक दाग़ चराग़-ए-सफ़र बनाते हुए

निकल पड़े हैं नई रह-गुज़र बनाते हुए

वो जस्त भर के हवा हो गया मगर न खुला
मैं किस नवाह में था उस के पर बनाते हुए

निकल सकी न कोई और सूरत-ए-तस्वीर
बहाए अश्क बहुत चश्म-ए-तर बनाते हुए

वो क़हर बरहमी-ए-बख़्त है कि डरते हैं
गिरा न लें कहीं दीवार दर बनाते हुए

क़दम क़दम पे सज़ा दे रहा है वक़्त हमें
हमारे ऐब उदू के हुनर बनाते हुए

तो ज़िंदगी को जिएँ क्यूँ न ज़िंदगी की तरह
कहीं पे फूल कहीं पर शरर बनाते हुए

— Jaleel 'Aali'

More by Jaleel 'Aali'

Other ghazal from the same pen

See all from Jaleel 'Aali' →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling