दे के ख़ुशबू ये बिखर जाता है

फूल महबूब पे मर जाता है

दर्द जब हद से गुज़र जाता है
जान जाते ही ठहर जाता है

वस्ल हो या हो जुदाई का ग़म
चढ़ता दरया है उतर जाता है

ख़ू कोई आँधियों का हो जाए
तो किनारों से वो डर जाता है

ज़िन्दगी खेल मवाक़े' का है
जो नहीं खेलता घर जाता है

मुंसिफ़ी वक़्त से सीखो 'असलम'
हो ये कैसा भी गुज़र जाता है

— Javed Aslam

More by Javed Aslam

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Aslam →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling