ham mehfil men zaKHm dikhaane aa.e hain | हम महफ़िल में ज़ख़्म दिखाने आए हैं

  - Jitendra "jeet"

हम महफ़िल में ज़ख़्म दिखाने आए हैं
टूटे दिल का हाल सुनाने आए हैं

साथ हमारे जिनको पल पल हँसना था
देखो वो ही यार रुलाने आए हैं

जिनको हमने अपना मान रखा दिल में
वो ही दिल को यार जलाने आए हैं

जिनको हमने पल पल यार रुलाया था
वो ही हमको प्यार दिखाने आए हैं

  - Jitendra "jeet"

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari