zaroori ho gaya jaana hamaara | ज़रूरी हो गया जाना हमारा

  - Jitendra "jeet"

ज़रूरी हो गया जाना हमारा
अभी मत रोकना रस्ता हमारा

कहानी जो सुनाते हैं सभी को
नहीं वो जानते क़िस्सा हमारा

किसी की बेबसी पर हम हँसे थे
हमीं को खल रहा हँसना हमरा

बड़ा ख़ुद-ग़र्ज़ है महबूब मेरा
नहीं वो मानता कहना हमारा

समझता दर्द को शायद हमारे
अगर वो देखता चेहरा हमारा

  - Jitendra "jeet"

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari