दिल को खोने का भरम उस पे न आना उन का
उन की बातें वो इरादे वो फ़साना उन का
कुछ तो होता है मोहब्बत की रवानी का असर
वर्ना होता ही नहीं दिल का लगाना उन का
वो भी खोए हैं कहीं दिल भी कहीं है खोया
काश मिल जाए कहीं दिल का ठिकाना उन का
इश्क़ वो आग है पानी को जला देती है
और इस आग को पानी से बुझाना उन का
दिल की बातें न हुई दिन भी गया बातों में
ऐसी बातों को न बेहतर था बताना उन का
हो नहीं हम को मोहब्बत की तड़प का हासिल
उन को मिल जाए मोहब्बत का ख़ज़ाना उन का
— Anand Sharma















