tiri sadaa ka hai sadiyon se intizaar mujhe | तिरी सदा का है सदियों से इंतिज़ार मुझे

  - Khalilur Rahman Azmi

तिरी सदा का है सदियों से इंतिज़ार मुझे
मिरे लहू के समुंदर ज़रा पुकार मुझे

मैं अपने घर को बुलंदी पे चढ़ के क्या देखूँ
उरूज-ए-फ़न मिरी दहलीज़ पर उतार मुझे

उबलते देखी है सूरज से मैं ने तारीकी
न रास आएगी ये सुब्ह-ए-ज़र-निगार मुझे

कहेगा दिल तो मैं पत्थर के पाँव चूमूँगा
ज़माना लाख करे आ के संगसार मुझे

वो फ़ाक़ा-मस्त हूँ जिस राह से गुज़रता हूँ
सलाम करता है आशोब-ए-रोज़गार मुझे

  - Khalilur Rahman Azmi

Intezaar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khalilur Rahman Azmi

As you were reading Shayari by Khalilur Rahman Azmi

Similar Writers

our suggestion based on Khalilur Rahman Azmi

Similar Moods

As you were reading Intezaar Shayari Shayari