हमने अपने साथ बड़ी आसानी करली
जिस सेे भाग रहे थे वो बेईमानी करली
उसने पूछा दोस्त बनोगे क्या तुम मेरे
और फिर हमने सस्ते में क़ुर्बानी करली
शहज़ादे को कौन ख़बर पहुँचाएगा जी
रक़्क़ासा ने जाँ गा'मा'पा'धा'नी करली
जब जी चाहा उसने हम से रिश्ता जोड़ा
जब जी चाहा उसने आना कानी करली
ये भी इक तरक़ीब नई बाज़ार में है अब
पिछली को रोया अगली दीवानी करली
कितनी धाक थी पत्थर होकर 'कीर्ति' तेरी
'इश्क़ में पड़ के तूने पानी पानी कर ली
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shayra kirti
our suggestion based on Shayra kirti
As you were reading Akhbaar Shayari Shayari