फिर धोखे खाऊँगा, डरता हूँ

फिर से मर जाऊँगा, डरता हूँ

सुब्ह लिए जाऊँगा अपनी मैं
रात लिए आऊँगा, डरता हूँ

प्यार मिलेगा गर दरवाज़े पर
अंदर शक लाऊँगा, डरता हूँ

एक खुली खिड़की होगी जिस
में
झाँक नहीं पाऊँगा, डरता हूँ

रंगे हाथों पकड़ा उस को तो
मुजरिम कहलाऊँगा, डरता हूँ

वो समझाएगा मुझ को और मैं
जल्द समझ जाऊँगा, डरता हूँ

ख़त्म न कर, मेरे डर को ऐ दोस्त
सब से टकराऊँगा, डरता हूँ

— Kinshu Sinha

More by Kinshu Sinha

Other ghazal from the same pen

See all from Kinshu Sinha →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling