ऐ दिल रूक जा

थम जा
ठहर जा
सब्र कर
धीरज धर
मंज़िल अभी दूर है
रास्तों का मज़ा ले
यूँ न ख़ुद को सज़ा दे
बस चला चल
रूक मत
पीछे मत देख
जो छूट गया सो छूट गया
जो रूठ गया सो रूठ गया
बीती बातें भुलाता चल
ऐ दिल बस चला चल
तेरा वास्ता
तेरी मंज़िल से है
तेरा ख़ुदा तेरे अंदर है
कर उस पर भरोसा
बस चला चल
बस चला चल

— Kumar Rishi

More by Kumar Rishi

Other nazm from the same pen

See all from Kumar Rishi →

Sabr Shayari Collection

Shers of sabr shayari collection.

All Sabr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling