dil jab se tire hijr men beemaar pada hai | दिल जब से तिरे हिज्र में बीमार पड़ा है

  - Lala Madhav Ram Jauhar

दिल जब से तिरे हिज्र में बीमार पड़ा है
जीने से ख़फ़ा जान से बे-ज़ार पड़ा है

सौदा न बना गेसू-ए-जानाँ से तो क्या ग़म
ले लेंगे कहीं और से बाज़ार पड़ा है

परहेज़ तप-ए-हिज्र से है तुझ को जो ऐ दिल
तू और भी आगे कभी बीमार पड़ा है

फ़रमाइए रोके से रुके हैं कभी आशिक़
दरवाज़े पे क़ुफ़्ल आप के सौ बार पड़ा है

मैं दैर ओ हरम हो के तिरे कूचे में पहुँचा
दो मंज़िलों का फेर बस ऐ यार पड़ा है

की तर्क-ए-मोहब्बत तो लिया दर्द-ए-जिगर मोल
परहेज़ से दिल और भी बीमार पड़ा है

तौक़ीर नहीं अंजुमन-ए-ख़ास में दिल की
शीशा तिरे मय-ख़ाना में बेकार पड़ा है

कुछ शाम-ए-जुदाई में सुझाई नहीं देता
पर्दा ख़िरद ओ होश पे ऐ यार पड़ा है

'जौहर' कहीं बिकती ही नहीं जिंस-ए-मोहब्बत
क्या क़हत वफ़ा का सर-ए-बाज़ार पड़ा है

  - Lala Madhav Ram Jauhar

Hijrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Lala Madhav Ram Jauhar

As you were reading Shayari by Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Writers

our suggestion based on Lala Madhav Ram Jauhar

Similar Moods

As you were reading Hijrat Shayari Shayari