ख़ामुशी को सदा में रक्खा गया

एक जादू हवा में रक्खा गया

चाक-ए-जाँ से उतार कर कूज़ा
सहन-ए-आब-ओ-हवा में रक्खा गया

फिर मुरत्तब किए गए जज़्बात इश्क़ को इब्तिदा में रक्खा गया

संग-ए-बुनियाद थी ख़लाओं की
एक पत्थर हवा में रक्खा गया

एक कोंपल सजाई अचकन पर
एक ख़ंजर क़बा में रक्खा गया

एक दरिया उठा के लाया गया
दश्त-ए-कर्ब-ओ-बला में रक्खा गया

मुश्तहर की गईं दुआएँ बहुत
और असर बद-दुआ में रक्खा गया

मुझ को तख़्लीक़ से गुज़ारा गया
और ख़ुदा की रज़ा में रक्खा गया

इन्किशाफ़ात हो चुके सारे
मोजज़े को अना में रक्खा गया

— Liaqat Jafri

More by Liaqat Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Liaqat Jafri →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling