ai dil-e-zaar likho jaanib-e-jaanaan kaaghaz | ऐ दिल-ए-ज़ार लिखो जानिब-ए-जानाँ काग़ज़

  - Maatam Fazl Mohammad

ऐ दिल-ए-ज़ार लिखो जानिब-ए-जानाँ काग़ज़
हाल का लिखते हैं फ़ुक़रा सू-ए-सुल्ताँ काग़ज़

मरजा-ए-गब्र-ओ-मुसलमाँ है वो बुत नाम-ए-ख़ुदा
भेजते हैं उसे हिन्दू ओ मुसलमाँ काग़ज़

उन का मज़मून भी अलबत्ता हुवैदा होगा
अब जो आने लगे उस शोख़ को पिन्हाँ काग़ज़

हैफ़ है सुब्ह-ए-वतन से न हुआ वारिद-ए-वक़्त
हेच गाहे ब-सर-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ काग़ज़

किसी का भी न जवाब आया हमें ग़ुर्बत में
लाख हम लिखे वतन को सू-ए-याराँ काग़ज़

वस्फ़ अफ़्शाँ का है किस सीम-बदन के लिखना
काग़ज़ी हम को है दरकार ज़र-अफ़्शाँ काग़ज़

इस क़दर हम ने गिराँ कर दिए लिख लिख के किसे
वर्ना किस मर्तबा थे शहर में अर्ज़ां काग़ज़

लिखते हम तो ख़त-ए-महबूब को हर दम नौ-ख़त
लिखने देते जो हमें दीदा-ए-गिर्यां काग़ज़

मुझ से दीवाने को क्या ख़त वो परी-ज़ाद लिखे
लिखते अलबत्ता हैं इंसाँ सू-ए-इंसाँ काग़ज़

भेजता हूँ मैं किसी रश्क-ए-गुलिस्ताँ की तरफ़
मेरा पहुँचाए मगर मुर्ग़-ए-गुलिस्ताँ काग़ज़

भेजता हूँ मैं किसी सानी-ए-बिल्क़ीस के सौब
मेरा ले जाए मगर मुर्ग़-ए-सुलैमाँ काग़ज़

क्या मगर भूल गए बाइस-ए-जमइय्यत-ए-ख़्वेश
हम को भेजे न अदम से जो अज़ीज़ाँ काग़ज़

कहते हैं निस्फ़ मुलाक़ात है मक्तूब भी यार
कभी लिक्खो तो सू-ए-मातम-ए-नालाँ काग़ज़

  - Maatam Fazl Mohammad

Khat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Maatam Fazl Mohammad

As you were reading Shayari by Maatam Fazl Mohammad

Similar Writers

our suggestion based on Maatam Fazl Mohammad

Similar Moods

As you were reading Khat Shayari Shayari