tanduruston men na beemaaron ke beech | तंदुरुस्तों में न बीमारों के बीच 'इश्क़ के हूँ मैं दिल-अफ़गारों के बीच

  - Maatam Fazl Mohammad

तंदुरुस्तों में न बीमारों के बीच 'इश्क़ के हूँ मैं दिल-अफ़गारों के बीच
'इश्क़ है सैर-ए-ख़ुदा ऐ दोस्ताँ
इस लिए अशरफ़ है असरारों के बीच

मंज़िल-ए-दूर-ओ-दराज़-ए-इश्क़ में
ग़म को पाया हम ने ग़म-ख़्वारों के बीच

दोस्ताँ है ला-दवा दूर-अज़-शिफ़ा 'इश्क़ का आज़ार आज़ारों के बीच

अब तो है कुंज-ए-क़फ़स घर पर कभी
बुलबुलो थे हम भी गुलज़ारों के बीच

क्या कहें हम कह नहीं सकते हैं यार
अंदकों में है कि बिस्यारों के बीच

जिस के जूया मोमिन ओ मुशरिक हैं वो
सुब्बहों में है न ज़ुन्नारों के बीच

रहम कर हम पर भी दिल-बर हैं तिरे 'इश्क़ के हाथों से आवारों के बीच

गुल ने ता दावा किया रुख़ से तिरे
बे-क़दर बकता है बाज़ारों के बीच

या हुसैन-इब्न-ए-अली 'मातम' को भी
कीजे दाख़िल अपने ज़व्वारों के बीच

  - Maatam Fazl Mohammad

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Maatam Fazl Mohammad

As you were reading Shayari by Maatam Fazl Mohammad

Similar Writers

our suggestion based on Maatam Fazl Mohammad

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari