तुम अपने आप पर एहसान क्यूँँ नहीं करते

किया है इश्क़ तो एलान क्यूँ नहीं करते

सजाए फिरते हो महफ़िल न जाने किस किस की
कभी परिंदों को मेहमान क्यूँ नहीं करते

वो देखते ही नहीं जो है मंज़रों से अलग
कभी निगाह को हैरान क्यूँ नहीं करते

पुरानी सम्तों में चलने की सब को आदत है
नई दिशाओं का वो ध्यान क्यूँ नहीं करते

बस इक चराग़ के बुझने से बुझ गए 'दानिश'
तुम आंधियों को परेशान क्यूँ नहीं करते

— Madan Mohan Danish

More by Madan Mohan Danish

Other ghazal from the same pen

See all from Madan Mohan Danish →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling