इक हुनर अच्छे से मुझको आता है
दिल परेशाँ कैसे रक्खा जाता है
तू बता ये रोना धोना कैसे है
मुझको तो बस मुस्कुराना आता है
जब से महफ़िल में तू जाने क्या लगा
यार तब से तू बड़ा इतराता है
जाने का ग़म तो नहीं आने का है
देखते ही तुझको दिल घबराता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar
our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar
As you were reading Udasi Shayari Shayari