यार कैसी उदासी छाई है
सारी महफ़िल ही रोने आई है
इश्क़ में यार मैं भी हारा हूँ
ये ग़ज़ल इसलिए सुनाई है
अब सहारा नहीं किसी का भी
बस यही बात हम को खाई है
राज़-ए-दिल भी बता रहा है अब
दुखती नस जब से इक दबाई है
शे'र भी हो रहा मुकम्मल अब
जब से महफ़िल में तू भी आई है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar
our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar
As you were reading Love Shayari Shayari