tumhaare dil se nikal kar pachta rahe hain ham | तुम्हारे दिल से निकल कर पछता रहे हैं हम

  - Kabir Altamash

तुम्हारे दिल से निकल कर पछता रहे हैं हम
सितम तो ये है कि दिल को समझा रहे हैं हम

कि आओ मुझको चले जाओ तुम कहीं ले कर
बहुत अपने आप से अब उकता रहे हैं हम

तुम्हें क्या मालूम तुम तो अब आई हो लड़की
किसी लड़की के लिए ही क्या क्या रहे हैं हम

तुम्हारा ये प्यार हम सेे क्या क्या कराएगा
ख़ुदा ने दी है ज़बाँ पर तुतला रहे हैं हम

  - Kabir Altamash

Ghayal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Ghayal Shayari Shayari