raahat nahin bebaak rahmat hi mile | राहत नहीं बेबाक रहमत ही मिले

  - Manohar Shimpi

राहत नहीं बेबाक रहमत ही मिले
फिर बंदगी से ख़ूब शोहरत ही मिले

रुख़सत हुए हैं वो अता करना उन्हें
माँ-बाप को बस मेरे जन्नत ही मिले

गुमराह जो कब से हुए उन को कभी
फिर रोष में ही ख़ूब तोहमत ही मिले

ग़ुर्बत सदा मुश्किल रहे सब के लिए
फिर जुस्तुजू की काश मोहलत ही मिले

मन्नत किसी की क्यूँ अधूरी ही रहे
नेकी करें तब महज़ नेमत ही मिले

  - Manohar Shimpi

Gareebi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Gareebi Shayari Shayari