tere hi kisi koi faisale se padi kabhi vo daraar thina samajh sake use ik jhalak vo nigaah khoob sharaar thii | तेरे ही किसी कोई फ़ैसले से पड़ी कभी वो दरार थी

  - Manohar Shimpi

तेरे ही किसी कोई फ़ैसले से पड़ी कभी वो दरार थी
न समझ सके उसे इक झलक वो निगाह ख़ूब शरार थी

तेरे से कभी न कही तेरे मेरे बीच में वो जो बात थी
तेरे हुस्न और शबाब से कभी एक क़ौल-क़रार थी

मेरे हम-नफ़स न जुदा तेरे से हुए मिले किसी रात में
वो बुझी कहाँ वो दिए कि लौ कोई भी नज़र में शरार थी

तिरे साथ कौन उसी घड़ी कोई बे-सबब ही खड़ा हुआ
तिरे ज़िंदगी के उतार और चढ़ाव में वो दरार थी

तुझे देखते न तभी लगे कोई बात है जो ख़बर बनी
तेरे साथ फिर से जो कुछ हुआ वो जो रात ख़ूब सरार थी

  - Manohar Shimpi

Mashwara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Mashwara Shayari Shayari