ग़मों का इक फ़साना बन गए हैं

मोहब्बत का निशाना बन गए हैं

हमीं ने क़ैद ख़ुद को कर रखा है
हमीं ख़ुद क़ैद-ख़ाना बन गए हैं

न हरगिज़ इश्क़ में बनना था पागल
मगर हम अहमक़ाना बन गए हैं

अदा उस की भी थी कुछ काफ़िराना
सो कुछ हम शाइ'राना बन गए हैं

अता कर मुझ को दर-बदरी वो 'क़ैसर'
किसी का आशियाना बन गए हैं

— Meem Maroof Ashraf

More by Meem Maroof Ashraf

Other ghazal from the same pen

See all from Meem Maroof Ashraf →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling