baatein hamaari yaad rahein phir baatein aisi na suniyega | बातें हमारी याद रहें फिर बातें ऐसी न सुनिएगा

  - Meer Taqi Meer

बातें हमारी याद रहें फिर बातें ऐसी न सुनिएगा
पढ़ते किसू को सुनिएगा तो देर तलक सर धुनिएगा

सई ओ तलाश बहुत सी रहेगी इस अंदाज़ के कहने की
सोहबत में उलमा फ़ुज़ला की जा कर पढ़िए गिनयेगा

दिल की तसल्ली जब कि होगी गुफ़्त ओ शुनूदस लोगों की
आग फुंकेगी ग़म की बदन में उस में जलिए भुनिएगा

गर्म अशआर 'मीर' दरूना दाग़ों से ये भर देंगे
ज़र्द-रू शहर में फिरिएगा गलियों में ने गुल चुनिएगा

  - Meer Taqi Meer

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari